BANKA : बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत मनियां पंचायत में कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोर पकड़ ली है। गांव तक जाने वाली सड़क चकाचक हो रही है। हेलीपैड बनाने की व्यवस्था जोर शोर से चल रही है। इसके साथ ही मंच तैयारी को लेकर भी व्यवस्था जोर शोर से की जा रही है।
आपको बता दें जिला प्रशासन की टीम लगातार गांव में हो रहे विकास के कार्यों का जायजा ले रहे हैं। जिसके कारण गांव को चकाचक किया जा रहा है।बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत मनियां गांव में चांदी की मछली तैयार की जाती है। जिसको लेकर मछली एवं जीविका द्वारा तैयार किए गए चीजों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल तैयार करवाने की बात कही गई है।एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने सुरक्षा को लेकर हेलीपैड से गांव तक बैरिकेडिंग का निर्माण करवाने का निर्देश दिया है।
बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट