रांची : झामुमो रांची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में वीर शहीद निर्मल महतो के 34वें शहादत दिवस पर निर्मल महतो चौक में अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर विशेष रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित रहे.
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्मल महतो ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रहते हुए झारखंड आंदेलन को मुकाम तक पहुंचाया था. आज आजाद झारखंड में चैन की सांस ले रहे हैं तो निर्मल दा का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने अपने कार्यकाल में ही झारखंड आंदोलन की मजबूती हेतु आजसु (आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) का भी गठन किया था. पार्टी और राज्य के लिए निर्मल महतो के परिवार ने जो बलिदान दिया है बेकार नहीं जाएगा. झामुमो सहित पूरा झारखंड उनका ॠणी है.
उक्त अवसर पर झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी, केंद्रीय सदस्य अफरोज अंसारी, झामुमो के कार्यवाहक जिला सचिव डॉ. हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, संयुक्त सचिव बीरू साहु, आदिल इमाम, सह सचिव नरेश यादव, मीडिया प्रभारी वसीम राबिया खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, राहुल वर्मा, महफुज आलम, आशुतोष वर्मा, संजीव रंजन, गगन गिरिधर, मुन्ना यादव, कांके प्रखंड अध्यक्ष मो. असलम और इसलाम अंसारी आदि शामिल थे.
गौरी रानी की रिपोर्ट