PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। मगर पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए। कानून से वेखौफ पटना के पत्रकार नगर थाने में शराब की पार्टी मना रहे 7 लोगों को पुलिस ने धड़ दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती के नेतृत्व में सभी को रंगे हाथों शराब की पार्टी में पकड़ा गया है।
खास बात यह है कि शराब पार्टी में बैंक के अधिकारी भी शामिल है। वहीं दूसरा नगर निगम का ठेकेदार भी इस पार्टी में पकड़ा गया है। थानेदार मनोरंजन भारती की माने तो अभियान लगातार जारी है। इलाके में कोई भी शराब का धंधा न कर सके इसके लिए बड़े पैमान पर अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सात लोगों को जेल भेजा जा रहा है।
पटना से अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट