रांची : झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है बीते पांच दिनों के अंदर राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट महसूस की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बयान जारी कर अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी दी है.
निदेशक एसडी कोटल ने बताया कि अगले पांच दिनों तक झारखंड का मौसम शुष्क रहेगा. सूबे के नार्थ इलाके में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री रहेगी. सेंट्रल पार्ट यानी रांची बोकारो जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री रहेगी. जबकि साउथ जोन में अभी सूरज की तपिश महसूस की जाएगी. यहां अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री तक रहेगी.
गौरी रानी की रिपोर्ट