PATNA:आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 134 वीं जयन्ती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गयी। कार्यकर्म की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह ने की ।
इस अवसर पर डा0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही शिक्षक का समाज में बड़ा स्थान रहा है। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं तथा उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक बिभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, मिन्नत रहमानी , कैसर खान ,सौरभ सिन्हा सिसिल साह, मोहम्मद शाहनवाज़, रिपु दहन शर्मा , निरंजन कुमार अम्बिका प्रसाद , बिपिन झा ,रमेश कुमार एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी डा0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण किया।