रांची ब्यूरो
रांची: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ अनशन करने का फैसला लिया है। बिहार सरकार की उदासीनता की वजह से भारी संख्या में बिहारी मजदूर और छात्र अन्य राज्यों में फंसे हैं। उनको वापस घर लाने में जो भी मदद चाहिए, वह नेता प्रतिपक्ष करने के लिए तैयार हैं बावजूद इसके सरकार की उदासीनता बरकरार है। इसी वजह से तेजस्वी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अनशन पर जाने का आग्रह किया है।
झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस निर्णय का स्वागत और समर्थन किया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के पदाधिकारी ने भी सांकेतिक व्रत रखा। अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से गरीब मजदूरों को जो सहायता की जा रही है। कई जगह पर खाना बनवा कर गरीबों में वितरण किया जा रहा है। वह आगे भी जारी रहेगा।