PATNA – बर्मिंघम में कॉमन वेल्थ गेम 2022 चल रहा है जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया है। भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल के पहले 5 दिन का खेल समाप्त हो गया है और छठे दिन का खेल जारी है। भारत ने अभी तक 14 पदक अपने नाम कर लिए हैं।
पहलवानी में भारतीय खिलाडियों का सबसे ज्यादा बोलबाला रहा है। पहलवानी में भारतीय खिलाडियों में बजरंग पुनिया और ,साक्षी मलिक और दीपक पुनिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किये साथ ही अंशु मलिक ने रजत पदक जीता तो वही दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सभी खिलाडियों को चारो ओर से बधाइयां मिल रही है। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर खिलाडियों को शुभकामनाए दी।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा – भारतीय पहलवानों बजरंग पुनिया (स्वर्ण), साक्षी मलिक (स्वर्ण), दीपक पुनिया (स्वर्ण), अंशु मलिक (रजत), दिव्या काकरान (कांस्य) और मोहित ग्रेवाल (कांस्य) द्वारा #CommonwealthGames में पदक जीतने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।