Patna: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की डबल इंजन की सरकार पर हमला बोला है। ट्वीटर अटैक के जरिए तेजस्वी यादव ने लिखा है कि ” बिहार में BJP के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने केंद्र से Y श्रेणी की सुरक्षा ली है क्योंकि इन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार, गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है? क्या ये बेगैरत भ्रष्ट लोग सिर्फ़ बिहार को लूटने और बर्बाद करने के किए ही सत्ता में बने हुए है?
क्या केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बिना विश्वास में लिए भाजपा के जिला कार्यालयों में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर देश के संघीय ढाँचे पर हमला नहीं किया?
बिहार सरकार बताए कि क्या बिहार पुलिस इतनी अक्षम है कि भाजपा कार्यालयों की चौकीदारी के लिए भी उसे केंद्रीय सुरक्षा बल बुलवाने पड़ते है? ”
आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की दो योजना से देश भर में उबाल आ गया। छात्र संगठनों ने पूरे देश में सरकारी संपत्तियों का भारी नुकसान किया। छात्रों के गुस्से की आग में विपक्षी पार्टियों ने समर्थन देते हुए केन्द्र की योजना का जमकर विरोध किया। बिहार बंद के साथ साथ एक सप्ताह के भारत बंद का आह्वान किया गया।
एक सप्ताह तक बिहार झारखंड के साथ साथ देश के अलग अळग जिलों में इसका विरोध हुआ। बिहार में भाजपा नेताओं पर भी हमला होने लगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के आवास को टारगेट किय गया। जिसे देखते हुए केन्द्रीय बलों को भाजपा के दफ्तरों में सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया था।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट