लंदन : एसबीएफ और ब्रीज इंडिया द्वारा लंदन में प्रायोजित ‘आइडियाज फॉर इन्डिया कॉन्फ्रेंस’ को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हमें संविधान में निहित मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में और अधिक सख्ती से काम करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र, विपक्ष और भारत के भविष्य पर अन्य वरिष्ठ राजनेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया. साथ ही अनिवासी और प्रवासी भारतीयों के साथ आने वाले वर्षों में भारत के भविष्य पर चर्चा की.
कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और राजद प्रवक्ता मनोज झा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अन्य वरिष्ठ राजनेताओं द्वारा भी विचार व्यक्त किया गया. राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष आगामी 22 मई को विश्व प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कैम्ब्रिज साउथ एशिया फोरम के तत्वावधान में आयोजित ‘भारत में विपक्ष की राजनीति का भविष्य’ विषय पर आयोजित परिचर्चा को भी संबोधित करेंगे.
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1527694448750215170?s=20&t=-z0FInIn-I_iQaGXmYzCOQ