PATNA: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली का सबसे महंगा इलाका हैं जहां बिहार के उपमुख्यमंक्षी तेजस्वी प्रसाद यादव का मकान d-108 डेढ़ सौ करोड़ का है। जिसे तेजस्वी यादव मात्र 4 लाख रूपये में खरीदा था।
एबी एक्सपोर्ट कंपनी का यह मकान है। एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड एवं एबी एक्सपोर्ट कंपनी का ऑफिस है। इस कंपनी के मालिक है तेजस्वी प्रसाद यादव। तेजस्वी यादव ने ना कभी नौकरी की ना व्यापार किया ना पढ़ाई पूरी की क्रिकेट में भी फेल हो चुके हैं। उसके बाद भी इतनी संपत्ति उनके पास कैसे आई।
तेजस्वी यादव की यह कंपनी में ना कोई व्यापार किया, ना ही कोई इसे कर्मचारी है। इस कंपनी से तेजस्वी यादव के लिए जमीन खरीदने का काम हुआ। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा। सुशील मोदी का प्रेस कॉन्फ्रेंस तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में d-1088 बांग्ला खरीदने के लिए मुंबई के 5 सोने हीरे के व्यवसायियों ने 2007 से 2008 में 5 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण एवीएक्सपर्ट कंपनी को दिया था।
तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 5 करोड रुपए के ऋण की घोषणा क्यों नहीं की थी। 5 कंपनियों ने जो ऋण तेजस्वी को दिया था वह कंपनियों के पते फर्जी निकले थे। एबी एक्सपोर्ट कंपनी के 97% शेयर यादव ने खरीदा था मात्र 400000 में और और 3% शेयर लालू यादव की बेटी चंदा यादव के पास है। सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से भी सवाल पूछा है।
तेजस्वी यादव चार्जशीटेड है। एफआईआर दर्ज है। तेजस्वी यादव बेल पर हैं और ट्रायल पर तेजस्वी यादव का मामला चलने वाला है। महीने में दो बार ट्रायल चलने पर उन्हें दिल्ली जाना पड़ेगा। 33 साल की उम्र हो चुकी है 52 संपत्ति के मालिक तेजस्वी यादव हैं। मैं चुनौती देता हूं मेरे आरोप को खारिज करें। बिहार में भ्रष्टाचार खत्म करने की बात नीतीश कुमार करते हैं। तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और वह उप मुख्यमंत्री के पद पर है। क्या यह बिहार राज्य के लिए शोभा दे रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार के मामले में उस पद से बर्खास्त करें । सीबीआई ने कहा है इस महीने के अंत तक वह गिरफ्तार नहीं करेंगे।
सीबीआई ने तेजस्वी को यह नहीं कहा है कि वह कभी नहीं भी गिरफ्तार करेगी। ललन सिंह के माध्यम से जो लालू परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत मिला उस पर कार्यवाही हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार के मामले में उस पद से बर्खास्त करें। सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को जवाब दिया। सीबीआई मामले को देरी से जांच नहीं कर रही है। कोरोना के कारण देरी हुई। नीतीश कुमार चाहते हैं कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई हो जिसका फायदा नीतीश कुमार को ही होगा।
पटना से विशाल भारद्बाज की रिपोर्ट