बिहार सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव किसानों के मुद्दों को लेकर काफी गंभीर दिख रहे हैं। किसानों की कुछ समस्याएं तो सामान्य है जिसका सामना राज्य के सभी किसानों को करना पड़ता है। जबकि कुछ समस्याएं यैसी हैं जो क्षेत्रिय स्तर पर है। राष्ट्रीय जनता दल उन सभी समस्याओं को संकलित कर एक रोडमैप बनाने जा रही है जिससे कृषि को लाभकारी बनाया जा सके। इसके साथ हीं कृषि के प्रति लोगों की अभिरुचि बढाने को लेकर भी राजद में मंथन जारी है। तेजस्वी इस दिशा में कोशिश कर रहे हैं कि राज्य में अधिक से अधिक कृषि आधारित उद्योगों को स्थापित किया जाये जिससे बड़ी संख्या में रोजगार भी उपलब्ध होंगे।
इसी मुद्दों को लेकर पार्टी के किसान प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 20 जून को राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ की एक बैठक प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। बैठक में तेजस्वी के साथ प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं प्रधान महासचिव मौजूद रहेंगे।
