पटना: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के राज्य निर्वाचन से आ रही है। जहां राज्य निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार ने बिहार नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। 10 अक्टूबर को होगा नगर निकाय का चुनाव। 12 अक्टूबर को होगी नगर निकाय चुनाव की मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार ने पीसी कर पूरी जानकारी दी है।
निकाय चुनाव के ऐलान के साथ ही जो इंतजार था वह खत्म हो गया है। नगरपालिका चुनाव 2022 को लेकर पूरी सूचना दी जा रही है। पहले चरण में 2246 वार्ड का होगा चुनाव होगा।
दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा। पहले चरण में 37 जिला में चुनाव होगा। दूसरे चरण की मतगणना 22 अक्टूबर को होगी।
आपको एक बार फिर से बता दें कि बिहार में नगर निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। दो चरणों में होगा नगर निकाय का चुनाव। 10 अक्टूबर को होगी नगर निकाय के पहले चरण की वोटिंग। 20 अक्टूबर को नगर निकाय के दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 12 अक्टूबर को आएगा पहले चरण के चुनाव का परिणाम। पहले चरण में 88 नगर पंचायत के लिए भी होगी वोटिंग। पहले चरण के लिए नॉमिनेशन की तारीख 10 से 19 सितंबर तय की गई। नगर निकाय चुनाव को लेकर आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव में बोगस वोटिंग रोकने के लिए तकनीक का होगा इस्तेमाल।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट