BANKA: बांका जिला के स्टेट हाईवे पर बॉर्डर के समीप स्थानीय थाना पुलिस ने 159 लीटर अवैध विदेशी शराब सहित सुमो विक्टा गाड़ी और तस्कर युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सुमो विक्टा वाहन के माध्यम से दुमका से भागलपुर नाथनगर शराब का अवैध खेप ले जाया जा रहा था।
तभी पुलिस ने जांच के दौरान मसुदनपुर थाना भागलपुर के भीम किता गांव निवासी वीभीशन यादव के पुत्र बृजेश कुमार यादव को 154 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ,साथ ही सफेद रंग का सुमो विक्टा वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है।
अवैध शराब की जब्ती के बाद कानूनी कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ए के राय ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारी को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। शराबबंदी नियम का कानून तोड़ने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट