KAIMUR :कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के अकोढ़ी गांव में भारतमाला एक्सप्रेस वे निर्माण में अधिग्रहित किए जाए.किसानों की भूमि को उचित मुआवजा दिलाने की मांगों को लेकर किसान संगोष्ठी में बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री एवं रामगढ़ राजद विधायक सुधाकर पहुंचे।जहां किसानों की समस्याओं और एक्सप्रेस वे निर्माण में अधिग्रहित किए जा रहे हैं।
बता दें सुधाकर सिंह भूमि का बाजार रेट से 4 गुना अधिक मुआवजा दिलाने की बात कही गई और कहा कि, वे किसानों के साथ इस आंदोलन में खड़े हैं।महागठबंधन की सरकार में विधायक रहते हुए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हमेशा तीखे बोल रहे है। सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा ,उनके साथ अनुभव ठीक नहीं रहा है।
वहीं नीतीश कुमार पर सुधाकर सिंह बोले ,अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों और गुंडों के लिए सरकार चलाते हैं। बिहार के किसानों,मजदूरों के लिए नहीं चलाते है। यह सबको पता है। पिछले दरवाजे से राजनीति करते है। चुनाव जीत कर नहीं आते है। ऐसे लोगों को राजनीति में प्रतिबंधित करना चाहिए। जब उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 2016 से 2023 तक हुए हमले को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ,वह तो वहीं जाने की उन पर हमला क्यों होता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा पर निकलने के सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा ,वह समाधान यात्रा के नाम पर ढोंग कर रहे है। जिस गांव में आए थे पूरे किसानों, गरीबों को पुलिस ने बंधक बना दिया। किसी को मिलने नहीं दिया गया। रातों रात डेंट पेंट करके विकास को दिखाने का प्रयास किया गया। जाते ही सब उजड़ गया समाधान यात्रा के नाम पर व्यवधान पैदा किया गया।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट