PATNA : पटना नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों ने दर्जनों आवारा कुत्तों को पकड़कर अपने साथ लें गए थे। आपको बता दें एक बार फिर से आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। वहीं रोड पर चल रहे कई लोगों आवारा कुत्तों ने काट लिया है। इसी क्रम में एक महिला अपनी दुकान पर बैठी थी। जिसकी पैरों ने आकर आवारा कुत्ते काट कर फरार हो जाता है।
वहीं महिला का नाम कौशल्या देवी बताया जा रहा है। जिनकी उम्र 60 साल है। वहीं अनिकेत सिंह ( 18 साल ) साथ ही 7 साल की बच्ची को भी आवारा कुत्तों ने अपने दांतो का शिकार बनाया है। जहां तत्काल सभी ने मेडिकल स्टोर पर जाकर दवा और इंजेक्शन लिया। बता दें पूरा मामला नाला पर ओवर ब्रिज के नीचे का है कि लोग वहां पर डरे और सहमे है कि दोबारा कहीं फिर ना किसी को काट लें।
पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट