बिहार में कोरोना की महामारी के कारण अब राजनेताओं की मौत का सिलसिला चल पड़ा है। लगातार चार दिनों में पांच नेताओं की मौत हो गई है। शुक्रवार को अररिया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव तथा नालंदा के जिला परिषद सदस्य कैप्टन सुनील कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। इसके पहले गुरुवार को गया की जनता दल यूनाइटेड नेता एवं विधान पार्षद मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी यादव का निधन हो गया था। बुधवार को भी राष्ट्रीय जनता दल नेता व दानापुर से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे राजकिशोर यादव (तो मंगलवार को दरंभगा के भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की भी मौत कोरोना से हो गई थी। इन मौतों के बाद बिहार के सियासी गलियारी में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि नीतीश ने सभी से दूरी बना ली है।