PATNA – स्पीकर विजय सिन्हा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से विजय सिन्हा ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया। दो दिनों के लिए बिहार में बिहार विधान सभा विशेष सत्र चल रहा है। आज बिहार विधान सभा के सत्र के दौरान विजय सिन्हा ने भाषण दिया और इसी दौरान उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आपको बता दे बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के अध्यक्ष विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने इस्तीफा देने से पहले इनकार कर दिया था।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि जो उन्हें नोटिस दी गई थी वह नियमों और प्रावधान के खिलाफ थी। इस्तीफे से इनकार करने के बाद सिन्हा ने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इस्तीफा देने से मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। जिसके बाद आज विजय सिन्हा ने सत्र के दौरान इस्तीफा दे दिया।