अखिल, गोपालगंज
गोपालगंज: जिले के मांझा प्रखंड के निवासी ससुर-दामाद की पंजाब के अम्बाला शहर से पैदल अपने घर आने के क्रम में यूपी के मुजफ्फरनगर के पास सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी। ज्ञात हो कि पुरे देश में लॉक डाउन है। इस बीच मांझागढ थाना क्षेत्र के शेखटोली गांव निवासी बासुदेव पटेल एवं अपने ससुर बरौली थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी हरीश प्रसाद एक साथ दस दिन पूर्व पंजाब के अम्बाला शहर से अपने घर के लिए पैदल आ रहे थे। इसी बीच यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के पास सड़क दुघर्टना हो गयी, जिसमें ससुर एवं दामाद दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी।
इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मां कुसुम देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि मृतक बासुदेव पटेल पिछले वर्ष नवंबर में अम्बाला शहर गया था। जहां पर किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूर के रूप में काम करता था। कोरोना वायरस को लेकर पुरे देश में लागू लॉक डाउन के कारण वह पैदल ही अपने घर के लिए चल दिया था।