PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर समाजिक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर ने अपनी जनसुराज पदयात्रा स्थगित कर दी है। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य कारणों के कारण उन्हें यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार पीके अभी फिलहाल समस्तीपुर में है। लेकिन 11 जून को फिर से जनसुराज यात्रा शुरू हो सकती है।
वहीं प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2022 को अपनी पदयात्रा पश्चिम चम्पारण जिले से शुरू की थी। जिसमें में वह कई ग्रामीण इलाकों जाकर लोगों के सही सोच और सही लोगों के साथ जुड़ते चले जा रहे है। अब तक 2500 किमी यात्रा कर चुके हैं। बीते 7 महीने से वो पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन के ब्रेक के बाद एकबार फिर यात्रा उसी फॉर्मेट और उसी उत्साह के साथ शुरू की जाएगी।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट