पटना: फुलवारी शरीफ में जलावन लाने गई दो महादलित किशोरी को अगवा करके उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है, कि 10 वर्षीय बच्ची अपने 8 वर्षीय सहेली के साथ गांव में ही जलावान लाने सोमवार की सुबह आठ बजे निकली थी, मगर घर लौट कर नहीं आई। शाम होते ही परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। मगर कहीं भी दोनों किशोरी का सुराग नहीं मिला तब परिजन फुलवारी शरीफ थाना पहुंचे और पुलिस को मौखिक जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दो बच्चीयां सुबह से लापता है। हम सभी खोज बीन कर रहे हैं मगर नहीं मिल रही अभी हम और खोजबीन कर लेते नहीं मिलने पर सुबह आवेदन देंगे। बुधवार की सुबह जमीन मापी करने के लिए कुछ लोग जब पहुंचे तो देखा कि एक किषोरी का शव खेत में पड़ा है और उसके पास दूसरी किषोरी कांप रही है और उसकी सांसे कम चल रही है। लोगों ने इसकी सूचना गांव में दिया। गांव वाले पहुंचे और पहचान कर लिया। मृतका के परिजन ने बताया कि जलावन के लाने के घर से निकली थी। शाम होने के बाद भी दोनों नहीं पहूंची। थाने में जाकर दोनों के गायब होने की सूचना दी। मगर डयूटी पर तैनाती अधिकरी ने बताया कि 24 घंटे के बाद एफआइआर होगा। देर रात तक पुलिस दोनों की खोज बीन नहीं किया। अगर पुलिस खोज बीन की होती तो घटना नहीं होती। उधर 10 वर्षीय बच्ची के शरीर से खून का रिसाव भी देखा गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
एफएसएल और डॉग स्काइवड की टीम भी जांच करने के लिए पहूंची
एफएसएल और डॉग् स्काइवड की टीम भी जांच करने के लिए घटना स्थल पर पहूंची। स्काइवड डॉग ने मृतका को कपडा लेकर उसके घर तक पहूंचा। मगर सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मृतका के खून से सना कपडे को बरामद कर किया है। दोनों किशोरी के साथ जिस तरह से घटना हुयी इसके पीछे स्मैकियर के हाथ होने की आषंका जताई जा रही है। क्यों कि घटना स्थल के आस पास स्मैकियर का जमावडा रहता है। गांव के लोग इतने अक्रोष में थे। और प्रषासन के खिलाफ नारे बाजी भी किया। भाकपा माले की पांच सदस्यी टीम ने घटना स्थल का दौरा करके पजिनों से बात चीत की। टीम का नेतृत्व कर रहे प्रखंड सचिव गुरूदेव दास ने बताया कि घायल किषोरी को निःषुल्क इलाज और मृतक के परिवार को 10 लाख रूपये और एक सरकारी नौकारी के अलावे सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ दें। अगर 24 घंटे में बलत्कारियों को गिरफ्तार करके फांसी की सजा दी जाये नही तो पार्टी अंदोलन करेगी।
घटना से आक्रोशित लोगों ने 5 घंटे तक रखा जाम
डीएसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि परिजन के ब्यान पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वही बुधवार के दिन फुलवारी शरीफ भगत सिंह चौक को लोगों ने आगजनी कर जाम कर दिया है। यह आगजनी और जाम उसी मांग को लेकर के किया गया है। जिसमें एक दिन पहले दो बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अभी भी जीवन और मौत से एम्स में लड़ रही है, खून से लथपथ बच्ची को एम्स में एडमिट कराया गया था और अभी तक उसकी हालत ठीक नहीं हुई है। शरीर से ब्लड गिर रहे हैं, जिसे डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं कर पाई है। और अपराधियों को भी नहीं पकड़ पाई है। लोगों की मांग है कि अपराधियों को पुलिस पकड़े और थानाध्यक्ष की निलंबन हो तभी यह रोड जाम हटेगा। घटना से आक्रोशित लोगों ने आगजनी व जाम कर नारेबाजी करते हुए अपराधियों की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। फूलवारी शरीफ एएसपी विक्रम सिहाग ने बताया की 5 घंटे तक जाम रही लोगो को समझा बूझकर जाम को छोड़ाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।