PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां राजीव नगर इलाके में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लगभग 90 मकानों को तोड़ा जाना है। लगातार प्रशासन बुलडोजर चलाकर अभियान में जुटी है।
मौके पर डीएम एसएसपी भी पहुंच गए है। जिनके पहुंचते ही अभियान और तेज हो गया है। पटना जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने का मामले में एक दर्जन से अधिक भू माफियाओं की गिरफ्तारी की गई है। आगे भी चिन्हित कर पकड़ा जाएगा। स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। आज कुल 90 घरों को तोड़ा जाएगा। प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। राजीव नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण मामले में सिटी एसपी सेंट्रल अमरीश राहुल बुरी तरीके से घायल हो गए है।
जिनके चेहरे पर पत्थर लगा है। जिसकी वजह से उनके चेहरे से खून गिर रहा है। इस घटना में बीएसएसएपी के एक जवान का सर फटा गया है। जो बुरी तरह से घायल हो गया है। इस घटना के बाद अतिक्रमणकारियों पर राजीव नगर में पुलिस ने छोड़ा आंसू के गोले दागे हैं। भीड़ को काबू करने की कोशिस की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से नोटिस देकर 20 एकड़ जमीन अधिग्रहण मामला को मुक्त कराने की बात कही जा रही थी।
जिसे पूर्ण रूप से खाली कराने के लिए सुबह से ही प्रशासन पूरे दल बल के साथ पहुंच गई हैे। लोगों की माने तो आशियाने को बचाने के लिए लोगों ने कहा है कि जान जाए पर मकान न जाई। लगभग 200 पुलिस कर्मी इस घटना में लगे हुए है। प्रशासनिक स्तर के सभी पदाधिकारी मौके पर मौजूद है। इस बीच खबर यह भी रही है कि अतिक्रमण कारियों ने सिलिंडर गैस में आग लगाई है। राजीव नगर में इस वक्त पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर बीच बीच में पथराव देखा जा रहा है।
-सहयोगी संजय -विशाल भरद्वाज के साथ क्राईम रिपोर्टर अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट