PATNA: बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 की अधिसूचना के साथ ही पूरे बिहार में चुनावी माहौल तैयार हो गया है। उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन भरने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी पटना के नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट तेज है।
खासकर पटना नगर निगम के वार्ड संख्या आठ में मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। वार्ड संख्या 8 में इस बार श्वेता झा चुनावी मैदान में है। आपको बता दें कि श्वेता झा Mrs. India रह चुकी हैं। मॉडलिंग के क्षेत्र में उन्होंने अपना कैरियर बनाया है। अब चुनावी अखाड़े में दंगल करती दिख रही हैं।
श्वेता झा ने मीडिया से बात करते हुए मेयर पद के चुनाव में अपनी जीत पक्की बता रही है। इनकी माने तो जनता इनके साथ है। जनता की समस्याओं को वह दूर करेंगी। पटना को स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट वार्ड 8 बनाएंगी। लगातार जनसंपर्क अभियान में श्वेता झा को भरपूर समर्थन मिल रहा है।
श्वेता झा मानती हैं की वार्ड संख्या 8 की जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और विकसित करना होगा। आज भी यहां की जनता समस्याओं से जूझ रही हैं। जिसके निदान के लिए उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया। नामांकन का पर्चा भर दिया है। अब जनसंपर्क अभियान में जुटी है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट