SULTANGANJ: अजगैबीनाथ धाम मे सावन आमवस्या को लेकर लाखों कांवडियों ने गंगा स्नान कर जल भर कर बोलबम के जयकारों के साथ देवघर रवाना हुए। भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सावन मास के आमवस्या को लेकर कांवडियों की भीड उमड़ पड़ी हैं।
सुबह से ही अजगैबीनाथ गंगा घाट मे बिहार, झारखंड ,पक्षिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के कांवडिया उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करते हुये। बाबा भोलेनाथ कि पुजा-अर्चना करते हुये पैदल यात्रा, बस यात्रा एवं निजीवाहनो से देवघर बाबाधाम के लिए बोल बम के नारों के जयकारे के साथ बढ़ते जा रहे हैं।
बैधनाथ धाम के लिये निकल पड़ें कांवरियों में एक परिवार जबलपुर का है जिन्होंने बताया कि कांवडिया नीलम सोनी सहित अन्य कांवडिया ने अजगैबीनाथ गंगा घाट कि व्यवस्था अच्छी बताते हुये कहा कि अजगैबीनाथ धाम आने से बाबा भोलेनाथ कि अनुभूति मिलती हैं।
सारे कष्ट यहां आकर दुर हो जाते हैं। बाबा भोलेनाथ को हर वर्ष गंगा जल चढाने आते हैं हम सभी भक्तों कि सारी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर विभाग के तमाम अधिकारी मेला क्षेत्र मे मोनिटरिंग कि जा रही थी।
साथ ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देश पर गंगा घाट सहित मेला क्षेत्र मे युद्ध स्तर से साफ सफाई अभियान कि जा रही थी। थानाध्यक्ष लाल बहुदर के निर्देश पर गंगा घाट सहित कच्ची कांवडिया पथ मे सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किये गये थे।
जिससे शहर मे जाम कि समस्याओं नहीं हो सके। इस दौरान सीओ शंभुशरण राय,विडिओ मनोज कुमार मुर्मू ,कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रित कुमार के द्वारा गंगा सहित कच्ची कांवडिया पथ मे पेट्रोलिंग की जा रही हैं।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट