SULTANGANJ: भागलपुर शाहंकुण्ड में राजद के प्रखंड अध्यक्ष कन्हाय सिंह चन्द्रवंशी निर्वाचित हो गए हैं। 31 अगस्त 2022 को संगठनात्मक चुनाव होने पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर आज प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार एंव निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती आशा जयसवाल के द्वारा नवनिर्वित होने पर प्रमाण पत्र दिया गया।
शाहंकुण्ड राजद प्रखंड अध्यक्ष कन्हाय सिंह चन्द्रवंशी को प्रमाण पत्र देते हुये पार्टी की मजबूती कि बात कही गई। इस दौरान नवनिर्वित शाहंकुण्ड राजद प्रखंड अध्यक्ष कन्हाय सिंह चन्द्रवंशी ने कहा कि दुसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए है।
इस मौके पर शाहंकुण्ड में राजद के प्रखंड अध्यक्ष कन्हाय सिंह चन्द्रवंशी ने खुशी जाहिर करते हुये पार्टी की मजबूती के लिये संघर्ष करने की बात कही गई। इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता विनोद जयसवाल सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजुदथे।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट