रांची : संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे जी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय खाद आपूर्ति मजदूर संघ की दूसरी स्थापना दिवस स्वागतम वेंकट हॉल सहजानंद चौक रांची में आज मनाई गई. इस स्थापना दिवस में हजारों लोग सभी प्रखंड से उपस्थित हुए. इन सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष राष्ट्रीय खाद आपूर्ति मजदूर संघ के बायलॉज के हिसाब से पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया एवं नई कमेटी के लिए नई कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष के लिए पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया.
पांच सदस्य कमेटी ने सर्वसम्मति से पुनः संतोष कुमार सोनी को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष चुना गया. संतोष कुमार सोनी ने अपनी नई जिम्मेदारी को उठाते हुए अपने सभी श्रमिक भाइयों को आश्वासन दिए कि आप लोगों का अधिकार दिलाने के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं. उन्होंने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि हमारा मजदूर यूनियन किसी भी राजनीतिक दल से ताल्लुकात नहीं रखती है और ना ही कभी रखेगी हमारे लिए हमारा यूनियन ही सर्वोपरि है.
राष्ट्रीय खाद आपूर्ति मजदूर संघ के सभी श्रमिक भाइयों ने बधाई दिए एवं एकता बनाए रखने का संकल्प भी लिए. सोनी ने जल्द ही अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर विभाग और मंत्रालय को आड़े हाथ लेने की बात कही. यदि यह पांच मांगे पूरा नहीं की जाती है तो पूरे झारखंड में एक साथ चरणबद्ध आंदोलन चलाई जाएगी. संतोष कुमार सोनी अपने पद का ग्रहण करते ही अपने प्रदेश कमेटी के कार्यकारिणी की घोषणा की. जिसमें वकील राम एवं शंभू राम को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुंदन साव, मोहम्मद तसलीम तपन रजवार राजकुमार पंडित को प्रदेश महामंत्री एवं अजमत अली आर्यन वर्मा अवधेश प्रसाद सिंह को प्रदेश सचिव एवं 11 कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए.
गौरी रानी की रिपोर्ट