रांची : देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 171वीं जयंती हरमू स्थित राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन व सावित्री बाई फुले की चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इस मौके पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि हम राज्य और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि तीन जनवरी को प्रथम महिला शिक्षिका दिवस के रूप में घोषित करे.
गौरी रानी की रिपोर्ट