PATNA : बिहार ही नहीं बल्कि पुरे भारत में भीमराव आंबेडकर की कल यानी 14 अप्रैल को 132वीं जयंती मनाई जा रही है। बता दें आंबेडकर जयंती को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉ. आंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
वहीं भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेदकर की जयंती पर सर्व जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार टिंकल ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ दीप जलाकर माल्यार्पण किया। साथ ही इस मौके पर भीमराव के बारे में कहा गया कि वे बहुत बड़े युगद्रष्टा थे। विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे।
सर्व जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार टिंकल ने कहा कि शिक्षित हो, संगठित हो और संघर्ष करो जाति-पाति, ऊंच नीच आदि कुरीतियों के लिए अनुकरणीय संघर्ष किए। समिति द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कनपुरा, सेविका, नीलम कुमारी के समक्ष बच्चों को कॉपी, पेंसिल रबर इत्यादि वितरित किया गया। इस अवसर पर रमेशचन्द्र रमण, देवेन्द्र लाल, शशि कु सिन्हा, कृष्णा मुखर्जी, उमेश प्रसाद एवं सतीश पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पटना से सुरभि सिंह की रिपोर्ट