PATNA/SARAN: बिहार में रामचरित मानस को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री घिरते चले जा रहा है। रामचरित मानस के खिलाफ शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ सारण के एमएलसी ईं सच्चिदानंद राय इतने भड़क गए कि उन्होंने कहा कि “रामचरित मानस के सम्बंध में बोलने की औकात नहीं है, हजारो जन्म लेने पड़ेंगे, रामचरित मानस को समझने के लिए। इतना ही नहीं सारण एमएलसी ने बिहार सरकार के मंत्री डा चंद्रशेखर सिंह का बयान उनके सोच और उनकी शिक्षा को दर्शाता है।
मीडिया से बात करते हुए सारण के एमएलसी ईं सच्चिदानंद राय ने बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे जातीय जनगणना को लेकर कहा की बिहार में शिक्षा व्यवस्था, गरीबी, अस्पतालों की व्यवस्था, रोजगार आदि पर भी जनगणना करना चाहिए। सिर्फ जातीय जनगणना कर देने से कुछ नहीं होगा। बिहार में कितने लोग शिक्षित है, वर्तमान में जनता के लिहाज से कितनी स्वास्थ्य सेवाएं है, रोजगार कितने है, कितने लोग पलायन कर रहे हैं। इस पर भी गणना होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को सारण के एमएलसी ईं सच्चिदानंद राय ने तंज कसते हुए कहा कि “उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कुर्ता खींचने के डर से पटना छोड़कर जिले में बैठकर समीक्षा कर जनता के आंखो में धूल झोंक रहे है।”
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट