PATNA – राष्ट्रपति चुनाव की NDA उम्मीदवार द्रौपदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे संजय जायसवाल जहां थे THE HD NEWS से बात करते हुए उन्होंने दो टूक बयान दिया। संजय जायसवाल ने कहा कि पूरे बिहार में उत्साह है। मैं अनुरोध करता हूं सभी दलों से इसमें विरोधी या संवैधानिक पद विरोधी या सत्ता का राजनीति छोड़ते हुए , जिस प्रकार पूरा बिहार द्रौपदी मुर्मू के साथ है उसी तरीके से सभी दल द्रौपदी मुर्मू का साथ दें।
वही जब उनसे सवाल किया गया की विपक्षी दल के मन में शंका है हो सकता है की वो समर्थन ना करें ? जिसपर संजय जायसवाल ने जबाब देते हुए कहा कि ए.पी.जे अब्दुल कलाम ,रामनाथ कोविंद का चरित्र देख ले। जब जब भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रपति बनता है तो कभी कोई विवाद नहीं होता है और पहली बार एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद से रोकने का प्रयास इस देश में बहुत ही गलत मैसेज भेजेगा। साथ ही संजय जायसवाल ने कहा 25 जुलाई को हम सभी दिवाली मनाएंगे। जो दरूपदी मुर्मू की पक्की जीत की और इशारा करता है |
पटना से अलोक कुमार की रिपोर्ट