PATNA: समाज को दिशा दिखाने वाले महान संत शिरोमणि रविदास जी की 647विं जयंती समारोह अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के पटना स्थित प्रधान कार्यालय में मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश कुमार सिंह वरिष्ठ नेता अभय झा बिनु सिंह रवि कुमार अवध बिहारी सिंह एवं राजकुमारी देवी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा की संत रविदास जी के बताए सूत्रों को जीवन में उतारने से हमारी सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं और सुख-शांति मिल सकती है। संत रविदास मध्यकाल के एक भारतीय संत थे, जिन्होंने समाज में फैली जात-पात का विरोध किया था। जातिवाद का मुकाबला करने के उनके प्रयासों के कारण ही संत रविदास को आध्यात्मिक व्यक्ति और समाज सुधारक दोनों के रूप में माना जाता हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि आज जिस तरह से कुछ दल जात-पात के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे है। यह आने वाले समय के लिये खतरा है। आज जिस तरह से राजनीतिक दल अपनी महत्वकांक्षा के चलते समाज के लोगो को गुमराह कर रहे है यह लोकतंत्र की हत्या करना है।
आगे श्री गुप्ता ने समाज के प्रबुद्ध लोगों से अपील की कि अब आप सभी लोगों को आगे आकर जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर अपनी मत का प्रयोग करने हेतु लोगो को जागरूक करना चाहिये, ताकि हम एक स्वच्छ राजनीतिक माहौल बना सके। मौके पर मोर्चा के अंकित गुप्ता, सन्नी चौरसिया, राज कुमार, हिमांशु गुप्ता, रामबाबू सिंह, पिंकी पाठक, संध्या श्रीवास्तव, गीता पांडेय, शशिबाला कुशवाहा, विशाल तिवारी, अरुण गुप्ता, रोहित कुमार, यशवंत कुमार, समीर, सौरभ, राजा बाबू, नीरज सिंह, संजीव कुमार, आदि मोर्चा के साथी उपस्थित थे।
पटना से अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट