रांची : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) झारखंड प्रदेश की तरफ से धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य की स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं तमाम सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डब्ल्यू महतो के नेतृत्व में रामगढ़ समाहरणालय स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर जुलूस के स्वरूप में उपस्थित होकर माल्यार्पण किया गया एवं याद किया गया.
प्रदेश अध्यक्ष डब्ल्यू महतो ने कहा कि आज का दिन झारखंड के इतिहास में ही नहीं अपितु भारत के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. आज ही के दिन झारखंड के इस पावन धरती पर धरती आबा बिरसा मुंडा का जन्म हुआ. जिन्होंने जनजातीय समुदाय को ही नहीं बल्कि सभी समुदायों को जागरूक करने में अहम योगदान दिया. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अहम योगदान देते हुए भारतीय सभ्यता संस्कृति एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के दूरगामी सोच एवं अथक प्रयास के बदौलत झारखंड राज्य की स्थापना 15 नवंबर 2000 को एक बड़े ही दूरगामी सोच के तहत की गई थी. उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण जनजातीय समाज को तोहफा के रूप में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है.
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो, प्रदेश महासचिव साहित्य सिंह, डॉ. जयप्रकाश, युवा मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष सागर कुमार, युवा उपाध्यक्ष राहुल कुमार और सचिव चंद्रदीप प्रजापति समेत सभी गणमान्य लोग उपस्थित हुए. इस इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के रामगढ़ जिला अध्यक्ष उमेश रजवार एवं मीडिया प्रभारी पप्पू उरांव ने प्रदेश अध्यक्ष डब्ल्यू महतो के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा.
गौरी रानी की रिपोर्ट