PATNA – बिहार में चाचा भतीजा फिर से एक हो गए है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वही तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इसको लेकर सोशल मीडिआ पर कई मीम्स भी बन रही है। दूसरी तरफ अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। वही भाजपा धरने पे बैठी है।
आपको तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य पुरे जोश में है और लगातार ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साध रही है। रोहिणी ने एक के बाद एक ट्वीट के जरिये शब्दों के तीखे बाणो के तीर भाजपा पर बरसाएं है।
रोहिणी ट्वीट कर के लिखती है – जिन्हें पसंद है सामंतवाद उन्हें गरीबों का राज लगे जंगलराज.. तुम सरकार गिराओ मास्टर स्ट्रोक हम समाजवादी सरकार बनाएं तो गद्दार.. ये क्या हुई बात तुम्हारी भावना सच्ची हमारी भावना झूठी.. ये क्या हुई बात गरीबों के राज को बताते हो जंगलराज अपने असुरीराज को बुलाते हो मंगलराज..
वही उन्होंने कई ट्वीट के साथ मीम भी शेयर किया है जो cm नीतीश और लालू प्रसाद यादव को लेकर बनाये जा रहे है। रोहिणी ने ट्वीट कर आगे लिखा – तेजस्वी ने उन्हें बना दिया धरनावीर युवाओं को जो बना रहे थे अग्निवीर वहीं एक दूर ट्वीट में वो लिखती है बेरोजगार युवाओं की लगी हाय बिहार से बीजेपी का हो गया टाटा बाय बाय.. तेजस्वी ने बीजेपी को सत्ता से भगाया दूर लूट रहे थे युवाओं का भविष्य जो बनकर मगरूर..