PATNA: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पटना आगमन पर उनका अभिनंदन और आभार प्रकट किया है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने आये सात सौ से भी अधिक नेताओं का स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।
इसके पहले आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के पटना आगमन पर पार्टी के नेताओ ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। जे पी नड्डा ने पटना उच्च न्यायालय के पास डॉ भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रथ पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत की जो गांधी मैदान के पास लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ।
मंत्री नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल रोड शो के आयोजन के लिए भाजपा नेतृत्व एवं नेताओं के साथ साथ बांकीपुर की जनता, पार्टी के पदाधिकारी तथा व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा की विशाल जन सैलाब होने के बावजूद इतने व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से लोगो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत के लिए भीषण तपिश में भी सड़कों पर आकर जो उत्साह और प्यार दिया है,वह अविस्मरणीय है, अपने संदेश में मंत्री नितिन नवीन ने पटना की जनता का आभार और धन्यवाद किया है।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट