BANKA: बांका में अनियंत्रित यात्री बस सड़क पार कर रहे हैं एक मासूम बच्चे को कुचला मौके पर हुई मौत। आक्रोशित लोगों ने बांस बल्ला लगाकर किया सड़क जाम। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना शनिवार दोपहर 1:00 बजे की है।बांका के रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित इस्लाम नगर के पास अनियंत्रित स्टार बस ने सड़क पार कर रहे एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। जिसके बाद मौके पर बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को इस्लामनगर के पास सड़क पार कर रहे इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद बाबर के करीब 5 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अयान को रजौन की ओर से आ रही स्टार बस ने कुचल दीया। जिसके बाद मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बांस बल्ला रखकर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं। घटनास्थल पर परिजन पहुंचते ही अपने मासूम बच्चे की खोने के गम में दहाड़ मार कर रो रहे हैं। मां अपने मासूम बच्चे के सब को देख कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी।
सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मोइनुद्दीन और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन की एक भी नहीं सुनी। स्थानीय लोग और परिजन मुआवजे और उक्त जगह सड़क मार्ग पर ब्रेकर लगाने की मांग करने लगे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया गया।
सीओ मोइनुद्दीन ने उक्त जगह ब्रेकर लगाने और मुआवजे देने की बात कही तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए और जाम को हटाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके कारण मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
घटना के कुछ देर बाद धोरैया विधायक भूदेव चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन को मुआवजा दिलवाने का निर्देश दिया।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट