PATNA : देश भर में आज भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। साथ ही बिहार में भी सभी पार्टी अपने -अपने तरीके से भीम राव अंबेडकर की जयंती मना रही है। इसी क्रम में आज राजधानी पटना के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दफ्तर में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। बता दें पार्टी की ओर से पार्टी के सांसद प्रिंस राज और तमाम अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने भीम राव अंबेडकर की तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान पार्टी के सांसद प्रिंस राज ने कहा आज हमारी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। वहीं इस मौके पर प्रिंस राज ने कहा कि भीमराव अंबेडकर की जयंती के नाम पर कौन लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं वह सबको पता है। और हम लोगों की जो एक दलित सेना संगठन है जिसका संगठन 1983 में किया गया। उसी वक्त से हम लोग बाबा साहेब की जयंती और पुण्यतिथि मनाते आए हैं।
वहीं बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर प्रिंस राज ने कहा कि जिस तरह से बिहार में घटनाएं हो रही हैं हमारी पार्टी के हमारे दलित सेना के राष्ट्रीय सचिव राकेश पासवान की हत्या कर दी गई यह साफ दर्शाता है कि इस वक्त बिहार में कानून व्यवस्था किस तरीके की चल रही है। साथ ही सीएम के दिल्ली दौरे लेकर भी जमकर निशाना साधते हुए प्रिंस राज ने बोलै कि , हमारे मुख्यमंत्री दिल्ली में पहुंचे हैं यह डील करने कि वह प्रधानमंत्री कैसे बने।
इतना ही नहीं प्रिंस राज ने पार्टी के नेता की जिस तरीके से हत्या कर दी गई इसको लेकर मांग करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था सुधारने की जरूरत है और एक अच्छे मुख्यमंत्री की जरूरत है। बिहार में भी यूपी मॉडल लागू होना चाहिए ताकि जो भी अपराधी है उन्हें सजा मिलनी चाहिए और जनता सुरक्षित महसूस करें।
पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट