बिहार की सीतामढ़ी जिला प्रशासन की घोषणा की हर गली मोहल्ले को सेनेटराइज किया जा रहा है। ऐसे में वीडियो में सेनेटराइज का झिड़काव होता देख आप भी यही सोच रहे होंगे कि सीतामढ़ी की जिला प्रशासन कितनी सजग है। लेकिन ट्रैक्टर पर माथे पर गमछ बांध ये जो सेनेटराइज का छिड़काव करवाते नज़र आ रहे है, ये कोई जिला प्रशासन के कर्मी या मजदूर नही बल्कि नगर विधायक सुनील कुमार कुशवाहा है।

सुनील राजद विधायक है। लेकिन इस विपदा की घड़ी में उन्होंने लोगो की सेवा के एक ट्रैक्टर सेनेटराइज भरवाया और अब खुद ही ट्रेक्टर की स्टेयरिंग भी पकड़ ली है। कमर कस मैदान में उतरे राजद विधायक इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में जरूरत मंदो को आवश्यक सामग्री मुहैया करा रहे है। विधायक ने लोगो से लॉक डाउन में अपने ही घरो में रहने की अपील भी की है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि इस विपदा की घड़ी में सरकार बिलकुल फेल हो चुकी है। इस लिए अब उनके द्वारा खुद से सेनेटाइजर छिड़काव और लॉक डाउन में जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही है।
