PATNA:बिहार के RJD विधायक अनंत सिंह 14 जून को AK-47 मामले में दोषी पाए गए थे। बाढ़ के पैतृक गांव लदमा स्थित घर से AK-47और हैंडग्रेनेड जब्त किया गया था। जिसको लेकर आज यानी 21 जून को उन्हें सजा सुनाई गई है। MP-MLA कोर्ट ने 10 साल की उन्हें सज़ा सुनाई है। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे है कि विधान सभा कि सदस्यता उनसे छिन सकती हैं।
वहीं अनंत सिंह के पटना सिविल कोर्ट पहुंचते ही कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सभी आने जाने वालोँ की जांच के बाद ही परिसर में एंट्री दी जा रही है।
MP- MLA कोर्ट के न्यायधीश त्रिलोकी नाथ दुबे द्वारा सुनाई गयी सज़ा से अनंत सिंह के समर्थकों में उदासीनता भरी है। अनंत सिंह के अधिवक्ता ने विधायक को बेवजह फ़साने कि बात कही और बताया की वह हाईकोर्ट का दरवाजा खट- खटाएंगे।
-पटना से अनामिका कि रिपोर्ट।
RJD विधायक अनंत सिंह पहुंचे कारावास में, MP-MLA कोर्ट ने सुनाई 10 साल कि सज़ा

Leave a comment
Leave a comment