PATNA: ये लीजिए राजद की तरफ से ऐलान हो गया। बस इंतजार कीजिए। बिहार की कमान नीतीश कुमार तेजस्देवी यादव को सौंपकर देश का नेतृत्व करने जाएंगे। ये बातें किसी छोटे मोटे नेता ने नहीं बल्कि बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने की है। जीहां राजद की तरफ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है। ऐलान के साथ ही साफ हो गया कि दिन और तारीख भले ही मुक्कमल न तय की गई हो। लेकिन तेजस्वी यादव की ताजपोशी तय मानी जा रही है।
ऐसा नहीं है कि बिहार में ये चर्चा नई है। महागठबंधन की सरकार बनने और सीएम के हाव भाव से ही विपक्ष इस बात को मानने लगा था। यह सवाल कई दिनों से लोगों को जेहन में भी चल रहा था। इन सवालों को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने साफ कह दिया है। पार्टी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश का नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे तो बिहार का नेतृत्व तेजस्वी यादव ही करेंगे।
हालांकि जगदानंद सिंह ने कहा नेतृत्व को लेकर अभी कोई अवधि तय नहीं हुई है। लेकिन बिहार से जो जन आंदोलन दिल्ली को सत्ता से हटाने के लिए तय है। जिसका नेतृत्व 2024 बिहार करेगा में जो आंदोलन होगा उसका नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे। यह देश और बिहार की जनता उनके तरफ देख रही है। देश का नेतृत्व कोई वरिष्ठ समाजवादी ही कर सकता है। उसमें नीतीश कुमार सबसे वरिष्ठ हैं।
लेकिन मीडिया में जो कल खबर चल रही है वह तो तारोड़ में मोड़ कर चलाई जा रही है। मीडिया में यदि खबरें चल रही थी कि नीतीश कुमार ने ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कह कर संबोधन किया था तब जब वरिष्ठ समाजवादी ही जो निर्णय ले रहे हैं इसमें घबराने की बात नहीं है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट