रांची : झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद में जुट गई है. इसके लिए नए सदस्य्ता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसकी जानकारी आज झारखंड राजद प्रदेश कार्यलय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राजद के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने दी.
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही राजद की प्रदेश कमिटी भंग कर झारखंड में नई प्रदेश कमेटी के गठन की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए झारखंड में नए कार्यकारी अध्यक्ष को बनाया गया. जिनके निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में कमेटी का गठन किया जाना है. इसके लिए प्रदेश राजय द्वारा नए सदस्य्ता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं झारखंड में चल रहे भाषा विवाद पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि झरखंड में पढ़ने लिखने वाले या जो यहां जन्मे है, वे सभी झारखंडी है. इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है.
गौरी रानी की रिपोर्ट