JHARKHAND : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 100 वा संस्करण के अवसर पर पूरे देश भर के साथ साथ झारखंड प्रदेश में भी उत्साह चरम पर है। इस मन की बात को लोग काफी उत्सुकता पूर्ण होकर सुने और देश हित के लिए काफी सजगता के साथ इसे अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया। इसी कड़ी में राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में जहां प्रदेश स्तरीय आला नेता जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर इस मन की बात को सुना।
वहीं रांची के विभिन्न क्षेत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं और आम जनता ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वा संस्करण सुनकर अपने आपको काफी गौरवान्वित और लाभान्वित समझा। इतना ही नहीं खुद झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश महिलाओं में मन की बात कार्यक्रम सुन रहे तो उनके कार्यकर्ता राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में मन की बात कार्यक्रम का से राज्य की जनता को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट