द एचडी न्यूज डेस्क : लॉकडाउन-4 के बाद ट्रेन परिचालन शुरू होने पर बिहार से फिलहाल 31 जोड़ी ट्रेनें गुजरेंगी. इनमें 22 जोड़ी ट्रेनें ऐसी होंगी, जो बिहार के स्टेशनों से खुलेंगी. वहीं नौ जोड़ी यहां से गुजरेंगी. इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है.
ट्रेनों का परिचालन एक जून से शुरू होना है. पटना जंक्शन से कुल पांच ट्रेनें खुलेंगी. इनमें पटना मुंबई एक्सप्रेस, पटना, अहमदाबाद, अजीमाबाद एक्सप्रेस, पटना शालीमार दुरंतो और पटना से रांची और हावड़ा जनशताब्दी ट्रेन मुख्य है. दानापुर जंक्शन से चार ट्रेनें और राजेंद्र नगर टर्मिनल से एक ट्रेन खुलेगी. राजेंद्र नगर टर्मिनल से संपूर्ण क्रांति तथा पाटलिपुत्र जंक्शन एक ट्रेन खुलेगी. पटना के तीन स्टेशनों से कुल 11 ट्रेनें खुलेंगी.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि देश भर में चलने वाली 100 जोड़ी ट्रेनों में से 22 जोड़ी ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से खुलेंगी और यहां पहुंचेगी. सीपीआरओ ने बताया कि ये ट्रेनें वर्तमान में चलाई जा रही श्रमिक एक्सप्रेस और 12 मई से चलाई जा रही यात्री स्पेशल एसी ट्रेनों के अतिरिक्त होगी.
पटना से चलेंगी ये ट्रेनें
- पटना लोकमान्य तिलक टर्मिनल पटना मुंबई एक्सप्रेस,03201-03202
- पटना अहमदाबाद अजीमाबाद, गाड़ी संख्या 02947-02948
- पटना शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02213- 02214
- पटना हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02223-02224
- पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02365-02366
पाटलिपुत्र जंक्शन
- पटना लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 02141-02142
दानापुर से चलने वाली ट्रेनें
- दानापुर बंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02295-02296
- दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02791-02792
- टाटा दानापुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 08183-08184
- दानापुर पुणे एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02149-02150
राजेन्द्र नगर से केवल एक ट्रेन खुलेगी
राजेंद्र नगर टर्मिनल नई दिल्ली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, गाड़ी 2293-02294
बिहार के स्टेशनों से खुलने वाली अन्य ट्रेनें
- एलटीटी दरभंगा पवन एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 01061-01062
- नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02392-02391
- आनंद विहार बापू धाम मोतिहारी चंपारन सत्याग्रह एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 04009-04010
- अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09165-09166
- सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्स्प्रेस, गाड़ी संख्या 02553-02554
- मुजफरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02557-02558
- रक्सौल आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 05273-05274
- अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 04673-04674
- अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 04649-04650
- बांद्रा टेर्मिनल मुजाफरपुर अवध एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09039-09040
- दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02565-02566
ये ट्रेनें बिहार से गुजरेंगी
अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस, अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस, पुरी न्यू दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, दिल्ली अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस और लोक मान्य तिलक टर्मिनल गुवाहाटी एक्सप्रेस.