गौरी रानी
आज दिनांक 29 जून 2020 को विकास भवन, रांची में उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल द्वारा श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं श्रमिक मित्र के साथ गहन समीक्षा की। उप विकास आयुक्त ने कहा कि रांची जिला में लगभग 12 हजार मजदूर जिला के 18 प्रखंडों में वापस आए हैं, जिनका श्रम विभाग में निबंधन किया जाना आवश्यक है। इस लेकर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों में अभियान चलाकर सभी प्रवासी मजदूरों का निबंधन किया जाए, ताकि प्रवासी मजदूर भाई-बहन को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में श्रम अधीक्षक, राँची एवं परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए,राँची भी मौजूद थे