जीवेश तरूण, बेगूसराय
बेगूसराय: मां सती रसोई द्वारा सिंघौल में 42 दिव्यांगों के बीच राशन का वितरण किया गया। जिसे पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी की झलक दौड़ गई। इस मौके पर कई दिव्यांगों ने अपने दुश्वारियों को भी जताया। इस मौके पर सती की रसोई के संयोजक अभिषेक आनंद उर्फ छोटू ने बताया उनका लक्ष्य है कि जरूरतमंदों तक उनकी टीम पहुंचे और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करें।
सती रसोई के कोषाध्यक्ष रणधीर कुमार मिंटू ने बताया कि यदि दिव्यांग संघ के उन लोगों को या कोई भी जरूरतमंद लोगों को राशन या खाद्य सामग्री जैसे समस्या आती है तो वह उनके घर तक जाकर मदद करेंगे। सदस्य सिक्कू सिंह और विवेक कुमार ने बताया कि कोई भूखा ना सोए, इसके लिए उनकी टीम हमेशा सेवा में तत्पर रहेगी। इस मौके पर निराला, रिंकू, छोटू आदि मौजूद थे।