झारखण्ड: रांची नगर निगम ने आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के नेतृत्व में हजारों लोग तिरंगा हाथ में लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. इस मौके पर मेयर ने कहा की पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में हम सभी लोग रांची को कैसे तिरंगामय बनाएं यह हमारी ज़िम्मेदारी है.
आज इसी को लेकर नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा मुहीम को सफल बनाने की कोशिस की गयी. कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवाहन किया था कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा और सोशल मीडिया पर तिरंगा लगाया जाए. इसी का समर्थन करते हुए आम लोगों को तिरंगा यात्रा निकाल कर जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया.
-झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट