PATNA :बिहार के सियासत में 2024 के चुनाव को लेकर अभी से तयारी होने लगी है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को बिहार महागठबंधन का आमसभा होगा।महागठबंधन के बुधवार को आयोजित एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया गया। कि 25 फरवरी को रंगभूमि मैदान के कार्यक्रम में रैली होगी. इसमें गठबंधन के तमाम नेता शामिल होंगे.
इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि ,इस रैली में पूर्णिंया, किशनगंज, अररिया, कटिहार के अलावा सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिला के नेता और कार्यकर्ता के साथ-साथ गरीब, वंचित समाज को जोड़ने वाले सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। इन्होंने कहा कि जिस तरह से साम्प्रदायिक और उन्मादी शक्तियों के द्वारा देश और राज्य में माहौल खराब करने का साजिश चल रहा है उसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर वैसी ताकतों को जवाब देने की आवश्यकता है।
इतना ही नहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा ने कहा कि, जुमलेबाजी और आश्वासन के अलावा केन्द्र की भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। भाजपा बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद बेचैन और हताश है। रंगभूमि मैदान की रैली से परिवर्तन का आगाज होगा। इसके साथ ही इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री मदन मोहन झा ने कहा कि, देश का माहौल जिस तरह से भाजपा ने बना दिया है उसके खिलाफ कांगे्रस और महागठबंधन लगातार कार्य कर रही है। बिहार से जो परिवर्तन हुआ है यह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। महागठबंधन एकजुट होकर सच्चाई को उजागर करेगी और झूठ का पर्दाफाश होगा।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट