गोपालगंज: पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा शुक्रवार को गंडक नदी पर नवनिर्मित सतरघाट पुल की जर्जर स्तिथि का मुआइना करने गोपालगंज पहुंचे। हालात का जायजा लेने पहुंचे यशवंत सिन्हा ने नीतीश सरकार की विफलताओं को चिन्हित करते हुए कहा,” पुल के निर्माण में 8 वर्ष का समय लगा, करोड़ों रूपए खर्च किये गए लेकिन पुल की गुणवक्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया यह नवनिर्मित पुल इतना कमजोर था कि नदी का बहाव नहीं झेल पाया और पुल निर्माण में सम्मलित जनता का पैसा मात्र 29 दिन में एका एक बाढ़ में बह गया। यशवंत सिन्हा ने इसे लापहवारी और भ्रष्ट्राचार का नमूना करार दिया
बता दें कि 264 करोड़ की भारी लागत से बना पुल बारिश के कारण नदी के तेज बहाव में ढह गया था। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 जून, 2020 को पुल का उद्घाटन किया था।