JHARKHAND : तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची। ऐसे में देवघर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहे। साथ ही देवघर पहुंचने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति के देवघर में आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं जब कोई राष्ट्रपति देवघर का दौरा कर रहा हो। उन्होंने बाबाधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। षोड्शोपचार विधि द्वारा पुरोहितों ने राष्ट्रपति से बाबा बैद्यनाथ की पूजा कराई। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। बता दें राष्ट्रपति मंदिर में पूजा के बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग सवा दो घंटे तक देवघर में रुकेंगी।
वहीं राष्ट्रपति का झारखंड से खास रिश्ता है। उनका यह दौरा काफी खास माना जा रहा है। देवघर से राजधानी रांची पहुंचने के बाद वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगी।राजधानी रांची में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट पुलिस के जवानों को तैनात किया गया हैं। साथ ही सीनियर आईएएस और ADG मॉनिटरिंग कर रहे है।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट