पटना: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर एनडीए के नेताओं ने उनका स्वागत किया और साथ ही बिहार गौरव गान गाया गया। उसके बाद द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा स्मारक पहुंची। जहां पर उन्होंने बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं कई बीजेपी नेता ने भी अपनी हाज़िरी दी.डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और डिप्टी सीएम रेनू देवी समेत बीजेपी अध्यक्ष संजय जैस्वाल भी मुर्मू के स्वागत के लिए मौजूद थे. जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह भी एयरपोर्ट पहुंचे थे.
बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद द्रोपति मुर्मू मौर्या होटल के लिए रवाना हो गयी.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौर्या होटल पहुंचे और उनका स्वागत किया.
वही डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत के दौरान द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए उन्हें वोट करने को कहा. साथ ही कहा की मुर्मू एक पिछड़े समाज से आती है. श्री राम का समय हो या महाराणा प्रताप का कालखंड का समय हो. वह उस युग से आती है जहाँ के लोगों को हाशिए पर बैठाना हमारा कर्तव्य है.
-अनामिका की रिपोर्ट