PATNA: बिहार में अब विपक्षी दलों को एकजुट करने की तस्वीर निकल कर सामने आ रही है। पटना के विभिन्न चौराहों पर एक पोस्टर लगाए गए हैं। राजद कार्यालय के पास भी एक पोस्टर लगा है। जिसमें तमाम विपक्षी दल एक साथ दिख रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, के चंद्रशेखर राव, शरद पवार, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और लेफ्ट पार्टी के बीच तमाम सदस्य एक साथ इस पोस्टर में नजर आ रहे हैं।
साथ ही इसके नीचे एक रथ है जिसमें अर्जुन की भूमिका में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार कृष्ण की भूमिका में हैं। तेजस्वी यादव हाथ में लालटेन लिए तीर चला रहे कृष्ण रूपी नीतीश को संदेश दे रहे हैं। लालटेन की रोशनी में एक एक तीर सही निशाने पर लगाई। लिख है पार्थ याद है ना मिशन 2024 ! हस्तिनापुर नई दिल्ली महाविजय घबराइएगा नहीं। पार्थ आपके साथ पहले के चक्र धारी और अब के लालटेन धारी जो हैं!
वहीं दूसरी ओर अमित शाह को इंसान को इंसान से लड़ाने वाले अध्ययन का प्रतीक बताया गया है। नरेंद्र मोदी को किसी की नहीं सुनने वाला सिर्फ अपने मन की बात करने वाला अहंकार का प्रतीक बताया गया है। यह पोस्टर महिला राजद की ओर से राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट