अमित कौशिक, जमुई
जमुई: लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने चकाई मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें डबल लोड दुपहिया वाहन व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। इस क्रम में अनावश्यक रूप से सड़क पर घूम रहे वाहन चालकों को आइंदा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गयी।
बताया गया कि अधिक संख्या मात्रा में बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों के चलते लॉकडाउन के अनुपालन में जबरदस्त सख्ती बढ़ायी गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार से ही अनावश्यक खुले सभी दुकानों को बंद करा दिया गया साथ ही यह सख्त हिदायत दी गयी कि लोगों को जो समय सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। उसी समय पर ही दुकान खोलें, बाइक सवार डबल लोड ना चले नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।